आरा, मार्च 19 -- पीरो। रामचरित मानस प्रचार मंडल के तत्वावधान में तरारी प्रखंड के रामनगर गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ रमेशाचार्य जी महाराज ने मानस के श्रवण से होने वाले लाभ की जानकारी श्रद्धालुओं को दी। डॉ जंगबहादुर पाण्डेय ने रामकथा का विशलेषण किया। वंदना शास्त्री ने कहा कि राम नाम की गंगा में गोता लगाने से समस्त जीव सुखी हो सकते हैं। श्रीनिवास चौबे, सुमित्रा देवी, संजय त्रिपाठी और सूर्यदयाल राय ने राम नाम पर विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...