रामनगर, फरवरी 14 -- रामनगर। मां बाल सुन्दरी पर्यावरण सेवा समिति की ओर से महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मां बाल सुंदरी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का उद्घाटन विधायक दीवान सिंह बिष्ट और ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने रिबन काटकर किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष निशांत पपनै ने बताया कि मां बाल सुंदरी देवी में लगे मेले में हजारों श्रद्धालु रात से ही पहुंचने शुरू हो गए। बताया कि जलाभिषेक के बाद भक्त मेले का लुफ्त उठाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले में लोगों की सुविधा व सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। इस मौके पर मंदिर समिति के संरक्षक व प्रमुख व्यवसायी अशोक अग्रवाल, राज्य आन्दोलनकारी प्रभात ध्यानी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ललित कडाकोटी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...