आगरा, फरवरी 7 -- अमांपुर के गांव रामनगर में शुक्रवार को लॉर्ड बुद्धा एजुकेशनल सोसाइटी की जिला यूनिट के द्वारा रमाबाई आंबेडकर का 126वां जन्मदिवस मनाया गया। शुक्रवार को गांव में रामनगर में आंबेडकर प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने रमाबाई के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट रोहित कुमार विद्यार्थी ने उनके द्वारा डा. भीमराव आंबेडकर के लिए किए गए त्याग, बलिदान व सामाजिक परिवर्तन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम का आयोजन रूबी बौद्ध ने किया और संचालन राजकिशोर बौद्ध के द्वारा किया गया। इस मौके पर डा. सियाराम, मोनू गौतम, बॉबी, सरिता बौद्ध, नवलेश बौद्ध, मिथलेश विद्यार्थी, रामचंद्र सिंह लोधी, संजय सागर, शिवानी कुमारी व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...