औरंगाबाद, फरवरी 21 -- ट्रैक्टर पलटने या सड़क हादसे की चर्चा, पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच औरंगाबाद, हिंदुस्तान संवाददाता। टंडवा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव स्थित एक ईंट भट्ठा पर शुक्रवार की शाम 27 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के फॉरपर गांव निवासी विकास चौहान के पुत्र मुरारी कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मुरारी रामनगर स्थित ईंट भट्ठा पर रहकर मजदूरी करता था और शुक्रवार की शाम वह भट्ठा पर ट्रैक्टर चलाना सीख रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और वह उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य मजदूर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उसे हायर हेल्थ सेंटर रेफर किया गया, लेकिन कुछ देर बाद उस...