हल्द्वानी, दिसम्बर 21 -- रामनगर। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट का रामनगर में पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। रविवार को भाजपा कार्यकर्ता ने डिग्री कॉलेज मुख्य मार्ग से होते हुए बाइक रैली निकाल कर कोसी बैराज पहुंचे। स्वागत समारोह में नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को फिर से सत्ता में वापसी के लिए युवा जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, मनीष अग्रवाल, दिनेश मेहरा, राजेंद्र सैनी, वीरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.