वाराणसी, सितम्बर 13 -- रामनगर, संवाददाता। रामनगर में शुक्रवार रात मनबढ़ युवकों ने चार जगह पर फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। रामनगर पुलिस ने रामपुर निवासी शिवम पाठक, विवेक सिंह, कटेसर के आकाश यादव, कुतलुपुर के दिलीप यादव उर्फ दरोगा, और कोदोपुर के प्रतीक सिंह पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि दरोगा यादव कई मारपीट में शामिल रहा है। वारदात में पहले जिम से विवाद शुरू हुआ था, जिसमें कोदोपुर निवासी हिमांशु राय और उनके साथियों ने दरोगा यादव को मार पीटकर घायल कर दिया था। साथियों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। वहां इलाज के बाद वापस लौट कर आया और बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ फायरिंग की थी। इस घटना के बाद से सभी फरार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। इसमें कुछ बिहार भाग गए हैं,...