वाराणसी, सितम्बर 14 -- रामनगर, संवाददाता। नगर के कोदोपुर समेत अन्य चार जगहों पर बीते 12 सितंबर की रात में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में रामनगर पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र 17 वर्ष छह माह है। वह मनबढ़ प्रवृत्ति का है। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों के साथ घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया फायरिंग में शामिल लोगों के खिलाफ चंचल सिंह ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पकड़े गए किशोर पर जानलेवा हमला समेत अन्य आठ धाराएं लगी हैं। अन्य की गिरफ्तारी करने के लिए टीमें लगी हैं। गिरफ्तार करने वालों में कस्बा चौकी प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह, हेड कांटेबल उमाकांत चौबे, कांस्टेबल राहुल सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...