रामनगर, जनवरी 5 -- रामनगर, संवाददाता। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले टैक्सी व निजी वाहनों से शुल्क वसूलने के विरोध में सोमवार को वाहन चालकों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर एसडीएम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही वसूली बंद न होने पर वाहनों की चाबियां सौंपकर उग्र आंदोलन को चेताया। वहीं ठेकेदार के लोगों पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। सल्ट के पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत के नेतृत्व में वाहन चालकों ने नगर पालिका की इस वसूली के खिलाफ तहसील में मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि दो माह पूर्व मामले को लेकर वाहन चालकों ने अपना विरोध दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि पार्किंग के नाम पर ठेकेदार के लोग पैसा न देने पर वाहन चालकों से अभद्रता व मारपीट करते हैं। कहा, पालिका ने शहर में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं की है। जिसके चलते वाहनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.