रामनगर, सितम्बर 14 -- रामनगर। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के रविवार को रामनगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोसी बैराज ग्रीन वैली रेस्टोरेंट में जोरदार स्वागत करके उनसे शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कहा कि कि प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प दिलाया है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में फिर से कमल खिलने जा रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती, जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, पीरूमदारा मंडल अध्यक्ष बलदेव रावत, भाजपा नेता संजय डोर्बी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि नवीन करगेती, पूर्व राज्यमंत्री दिनेश मेहरा, मीडिया प्रभारी अशोक गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, माया रावत, दीप्ति रावत, भरत तिवारी, मोहम्मद आदिल, नीमा मठपाल आदि मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...