रामनगर, दिसम्बर 18 -- रामनगर, संवाददाता। रामनगर में नगर पालिका प्रशासन ने पुरानी तहसील चौक पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर कपड़े का कारोबार कर रहे लोगों को हटाया। नगर पालिका प्रशासन की ओर से चलाए गए अभियान की सूचना लगते ही मुख्य बाजार में भी अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि पुरानी तहसील चौक पर कपड़ा व्यापारियों ने ठेले पर कपड़े का व्यापार करने के दौरान अवैध रूप से अतिक्रमण की तैयारी की जा रही थी। इन व्यापारियों ने ठेले के ऊपर तिरपाल व छतरी लगाकर भी सड़क को बाधित करने का कार्य किया था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को नगर पालिका की टीम ने लगाए गए तिरपाल एवं छतरी को तत्काल हटाते हुए सभी व्यापारियों को उक्त स्थान खाली करने के साथ ही ठेलों पर चलते फिरते व्यापार करने की चेतावनी दी। अधिशासी अधिकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.