रामनगर, फरवरी 13 -- रामनगर, संवाददाता। रामनगर में बिना परमिट के पर्यटकों को जंगल सफारी कराने ले जा रही जिप्सियों का चालान किया गया है। शुक्रवार को एआरटीओ सुरेंद्र सिंह कपकोटी ने बताया कि बीते गुरुवार को तराई पश्चिम के पास फाटो पर्यटन जोन के बाहर जिप्सियों की जांच की गई। बताया कि पांच जिप्सियां बिना परमिट के मिलीं। बताया कि चेतावनी देकर पांच-पांच हजार रूपए का चालान किया गया। अन्य जिप्सियों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...