रामनगर, फरवरी 24 -- रामनगर। शांतिकुंज कल्याण समिति लखनपुर ने शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल के सहयोग से मंगलवार को पर्वतीय सभा के प्रांगण में पर्वतीयण पर आधारित नाटक का मंचन किया। इसका शुभारंभ प्रभात ध्यानी, बीएस डंगवाल, स्कूल प्रबंधक डीएस रावत, समिति अध्यक्ष रोहित बिष्ट ने किया। नाटक के डायरेक्टर संजय रिखाड़ी के निर्देशन में स्कूल के बच्चों ने शानदार अभिनय किया। नाटक की समाप्ति पर दर्शकों ने पात्रों और सहयोगी स्टाफ से पर्यावरण संरक्षण विषय पर संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। यहां कार्यक्रम संचालक पर्वतीय सभा के उपाध्यक्ष हेम चंद्र पांडे, समिति के सचिव धर्मपाल डंगवाल, सदस्य चंद्रशेखर पंत, प्रदीप पांडे, रमेश बिष्ट, पूरन पांडे, नवीन तिवारी, आनंद पांडे, अनूप बिष्ट, शंकर पांडे, नवेंदु जोशी, संतोष पपनै आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.