बगहा, फरवरी 10 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग दव्यिांग से पड़ोस के ही अधेड़ ने दुष्कर्म किया। घटना बीते छह फरवरी की बताई जा रही है। रात होने तक पुत्री के घर नहीं लौटने पर मां ढूंढ़ने निकली तो उसे अधेड़ संग पकड़ा। हालांकि तब अधेड़ वहां से भाग निकला। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि रविवार को मां ने पुलिस से शिकायत की। तब पुलिस ने अधेड़ को दबोच लिया। इसके बाद नाबालिग दव्यिांग संग उसका भी मेडिकल कराया गया। रविवार देर शाम में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अधेड़ को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...