रामनगर, मई 14 -- रामनगर, संवाददाता। शहर में नाबालिग के वाहन दौड़ाने पर कोतवाली में पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नाबालिग की मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। बुधवार को कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कोसी बैराज के पास एसआई धर्मेंद्र कमार वाहन चेकिंग कर रहे थे। बताया कि एक नाबालिग बाइक चलाता हुआ दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उसकी उम्र 15 साल पाई गई। बताया कि बाइक को कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी गई। दस्तावेज की जांच करने पर वाहन किशोर की मां मेहजवी निवासी मोहल्ला गूलरघट्टी के नाम पंजीकृत पाया गया। कोतवाल ने बताया कि मामले में वाहन स्वामी महिला के विरुद्ध एमबी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रमनगर कोतवाली में पहली बार नाबालिग के वाहन चलाने के मामले में वाहन स्वामी उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.