गंगापार, अप्रैल 4 -- हर वर्ष की भांति इस वर्ष उरुवा ब्लॉक के रामनगर बाजार में रामनवमी की शोभायात्रा रविवार को नहीं निकाली जाएगी। यह जानकारी देते हुए लायंस ग्रुप के बिट्टू सिंह ने बताया कि ग्रुप के सक्रिय सदस्य की पत्नी का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण सभी सदस्यों की सहमति से रामनवमी उत्सव नहीं मनाने का निर्णय लिया गया है। लायंस ग्रुप के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि सभी क्षेत्रवाशी शांति व्यवस्था कायम रखते हुए अपने तरीके से रामनवमी उत्सव मना सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.