वाराणसी, जनवरी 12 -- रामनगर (वाराणसी)। पुलिस ने रविवार को ढूंढराज पुलिया (भीटी) के पास एक पिकअप पर लदे दस पशुओं को बरामद किया। दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में टोडरपुर (राजातालाब) का जितेन्द्र कुमार और खालिसपुर (मिर्जामुराद) का करन विश्वकर्मा है। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह ने बताया की चौकी प्रभारी आदित्य राय के साथ गश्त के दौरान यह कामयाबी मिली। पकड़े गए पशु तस्करों पर विभिन्न थाने में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वे गैंगस्टर में जेल भी जा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...