रामनगर, फरवरी 13 -- रामनगर, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा उपायुक्त कुमाऊं मंडल डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन टीम ने रामनगर में चेकिंग अभियान चलाया। शुक्रवार को अभियान के तहत प्रवर्तन टीम ने हल्दुआ में खाद्य पदार्थों के वाहनों का निरीक्षण किया। तीन दर्जन से अधिक वाहनों का निरीक्षण कर दूध के तीन, पनीर के दो, ब्रेड के दो, नमकीन का एक, बेकरी रस्क का एक नमूना जांच के लिए एकत्रित कर राज्य खाद्य व औषधि प्रयोगशाला को भेजा गया। तीन खाद्य विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर नोटिस देते हुए उनसे दो हफ्ते में जबाव तलब किया है। आधा क्विंटल पनीर संदिग्ध परिस्थितियों में लाते हुए पाए जाने पर जनहित में नष्ट करवाया। इसके बाद टीम ने रामनगर रोड पर स्थित पांच होटल और ढाबों का निरीक्षण किया। बताया कि दूसरे प्रदेशों से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.