रामनगर, मार्च 8 -- रामनगर। कानिया में चोरों ने गुरुवार रात एक परचून की दुकान के ताले तोड़ नगदी समेत सामान चुरा लिया। कानिया निवासी हरीश रावत ने बताया रोज की तरह गुरुवार को दुकान बंद कर घर आ गया। रात में चोरों ने दुकान के बाहर लगाई जाली तोड़कर दुकान के शटर पर लगे ताले तोड़कर गल्ले में रखे तीन हजार की नगदी व सामान चुरा लिया। शुक्रवार सुबह दुकान पहुंचने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध ताले तोड़ते दिखे हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.