रामनगर, जनवरी 5 -- रामनगर। कोसी नदी के बंजारी प्रथम में दस टायरा वाहनों के संचालन का विरोध करते हुए छह टायरा वाहन स्वामियों ने डीएलएम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही संचालन बंद न होने पर उग्र आंदोलन को चेताया। सोमवार को खालसा खनन ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आमडंडा स्थित डीएलएम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बंजारी प्रथम गेट में खनन कारोबारियों को धोखे में रखकर दस टायरा वाहनों का संचालन शुरू कर दिया है। जिससे छह टायरा स्वामियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने दस टायरा वाहनों का संचालन बंद न होने पर संघर्ष का ऐलान कर डीएलएम को ज्ञापन सौंपा। डीएलएम ललित आर्या ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दस टायरा वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इस मौके पर प्रेम सिंह, गुरमीत सिंह, राज कुमार, राजें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.