रामनगर, मार्च 3 -- रामनगर। दस्तावेज लेखक स्टांप विक्रेता अरायजनवीस एसोसिएशन रामनगर ने अपनी मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्रीकरण के नीति पर रोक लगाने, यूसीसी अंतर्गत कार्य को सीएससी सेंटर से हटाकर अधिवक्ता, दस्तावेज लेखकों, अरायजनवीस व स्टाम्प विक्रेता के आईडी बनाने की मांग की। कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्रीकरण की नीति व समान नागारिक संहिता 2025 लागू होने के बाद अधिवक्तागण, दस्तावेज लेखक, अरायजनवी व स्टाम्प विक्रेता के व्यावसायिक कार्य पर इसका प्रभाव पड़ेगा। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती तब तब आंदोलन जारी रहेगा। यहां ललित तिवारी, अजय गोयल, एडवोकेट फईम चौधरी, रईस आलम, पंकज कुमार, राशिद, मो. यूनुस, विनोद अनजान, हिम्मत राम, संजय, राजेश गर्ग, हिमांशु टम्टा,रणजीत आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.