रामनगर, सितम्बर 11 -- रामनगर, संवाददाता। लूटाबढ़, शिवलापुर रियुनिया, चोरपानी में अवैध रूप से बनाई गई तीन धार्मिक संरचनाओं को गुरुवार को पुलिस-प्रशासन की टीम ने जेसीबी से ध्वस्त कर दीं। साथ ही दोबारा निर्माण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस और लोनिवि की टीम लूटाबढ़, शिवलापुर रियुनिया, चोरपानी पहुंची। जहां उन्होंने जेसीबी की मदद से अवैध रूप से बने तीन धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। एसडीएम कुमार ने बताया कि यहां पक्का निर्माण भी किया गया था, जिसे हटा दिया गया है। बताया कि धार्मिक संरचानाएं हटाने को पूर्व में नोटिस दिया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई। भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष मदन जोशी ने बताया कि नगर में एक दर्जन से अधिक और भी धार्मिक संरचानाएं चोरी छीपे बनाए गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.