रामनगर, जनवरी 8 -- रामनगर। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी में विभिन्न न्याय पंचायतों के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। गुरुवार को ब्लॉक के समीप मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चिल्किया न्याय पंचायत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि विधायक दिवान सिंह बिष्ट ने चैंपियनशिप सौंपी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मंजू, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, शिशुपाल रावत, देवेंद्र भट्ट, इंदर रावत, अमिता लोहनी, खंड शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...