रामनगर, दिसम्बर 22 -- रामनगर। पिता के मोबाइल से ऑनलाइन गेम खेलना महंगा पड़ गया। पीड़ित के दो खातों से एक-एक लाख रूपए की धनराशि निकाली गई है। सोमवार को आमिर अहमद सैफी निवासी फ्रेण्ड्स कालोनी तेलीपुरा रोड रामनगर ने बताया कि उनका पुत्र उनके मोबाइल में गेम खेलता था। उनके मोबाइल में उनके बैंक खाते से एक लाख रूपए और दूसरे खाते से एक लाख रूपए निकलने का मैसेज आया। मैसेज देखकर उसने बैंक में संपर्क किया। बताया कि मामले में पुलिस को जानकारी दी गई है। आमीर को अंदेशा है कि हैकर ने उसके मोबाइल या उसकी गूगल पे का क्लोन बनाकर रूपए निकाले हैं। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...