रामनगर, अक्टूबर 1 -- रामनगर। रामनगर में तीन अलग-अलग जगहों से दो युवती सहित तीन लोग रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर खोजने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तीनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली हैं। बुधवार को रूप सिंह निवासी ग्राम जस्सगांजा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 29 सितंबर को उनकी पुत्री प्रीति 20 वर्षीय घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया है। अब्दुल कद्दूस निवासी शक्तिनगर ग्राम पुछडी रामनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री साजिया 22 वर्षीय 23 सितंबर को घर से कही चली गई है। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला है। कुसुम सैनी निवासी फॉरेस्ट कंपाउंड रामनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र अभिषेक सैनी 25 वर्षीय 30 सितंबर को दोपहर घर से बिना बत...