रामनगर, मार्च 21 -- रामनगर। रोडवेज डिपो के समीप अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुक्रवार को पालिका के ईओ का घेराव कर प्रदर्शन किया। रोडवेज डिपों के आसपास रहने वाली महिलाओं ने शुक्रवार को ईओ आलोक उनियाल का घेराव किया। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम ने इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सुविधा को आठ फीट की सड़क के लिए रास्ता दिया था। वर्तमान में क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अवैध रूप से सड़क पर अतिक्रमण कर निर्माण शुरू कर दिया है। जिसे जल्द हटाने की मांग की। इस पर ईओ ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा। इस मौके पर भावना भट्ट, सरिता, अंबिका, मुन्नी, खुशबू, किरन, कमला, बीना, कल्पना, कविता, सरिता पांडे, भूपेंद्र खाती आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.