रामनगर, जनवरी 3 -- रामनगर। संयुक्त संघर्ष समिति ने रामनगर में अतिक्रमण हटाने के विरोध में आज रविवार को आयोजित होने वाले जन सम्मेलन में जनता से व्यापक जन भागीदारी का आह्वान किया। शनिवार को ढेला बैराज, कालूसिद्ध सुंदरखाल, देवीचौड़ खत्ता, पुछड़ी और वन गूजरों के बीच जनसंपर्क अभियान के दौरान समिति ने कहा कि सरकार की जन विरोधी वन व पर्यावरण नीति के सबसे ज्यादा दुष्परिणाम आम जनता को झेलने पड़ रहे हैं। यहां वन भूमि पर सैकड़ों गांव आजादी से पहले से बसे हुए हैं। इन गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा अभी तक नहीं दिया गया है। जन सम्मेलन में उत्तराखंड में जो व्यक्ति जहां भी निवास, खेती और कारोबार कर रहा है उसे वहीं पर मालिकाना हक दिया जाए। भवानीगंज रामलीला मैदान में आयोजित जन सम्मेलन में जंगली जानवरों से इंसानों, फसलों मवेशियों की सुरक्षा के मुद्दे पर भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.