गंगापार, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के महापर्व पर रविवार को उरुवा विकास खंड क्षेत्र के कई बाजारों में शिव बारात निकाली गई। इस अवसर पर क्षेत्र के शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक आयोजित कर भोले बाबा की पूजा अर्चना की गई। महाशिवरात्रि पर रामनगर बाजार में व्यापार मंडल के शंकर लाल केसरी की अगुवाई में शिव बारात निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने हर हर भोले,हर हर महादेव तथा भोले बाबा की जय और डीजे की धुन पर नाचते हुए रामनगर बाजार के चिरैया मोड़ से 1 किलोमीटर दूर तक गए और लौटकर बाजार के डोरवा मोड़ होते हुए शीतला मंदिर पर शिव बारात का समापन किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व उरुवा मंडल अध्यक्ष संजय केसरी बाजार के व्यापारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखते हुए रामनगर चौकी के पुलिसकर्मियों के साथ चौकी प्रभारी अभिनव उपाध्याय ने सैकड़ों ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.