पीलीभीत, सितम्बर 14 -- दियोरिया कला में रामनगर जगतपुर गौशाला के बाहर जंगल में रात के समय बाघ ने एक आवारा गौवंश को शिकार बना लिया। ग्राम प्रधान कुंदनलाल ने घटना की सूचना सामाजिक वानिकी बीसलपुर को दी। वन दरोगा सुरेश गंगवार, वनरक्षक इकवाल, टाइगर ट्रेकर ततीर अहमद,राम औतार, भूपराम आदि मौके पर पहुंचे। बरखेड़ा विकास खंड के गांव रामनगर जगतपुर में गांव के बाहर जंगल में गौशाला है। गौशाला की सुरक्षा के लिए चारों तरफ से तार फेसिंग की गई है । शनिवार की रात गौशाला के बाहर जंगल में बाघ ने आवारा गौवंश का शिकार किया। सुबह जब चौकीदार ने गौवंशीय पशु का शव देखा। तो उसने ग्राम प्रधान कुंदनलाल को घटना की सूचना दी। ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना सामाजिक वानिकी विभाग बीसलपुर को दी।सूचना मिलते ही वन दरोगा सुरेश गंगवार वनरक्षक इकवाल टाइगर ट्रेकर ततीर अहमद,राम औतार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.