गोपालगंज, दिसम्बर 7 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव से शनिवार को एक किशोर लापता हो गया। लापता किशोर राम कुंवर सिंह का 12 वर्षीय बेटा निशु कुमार बताया गया है। किशोर के लापता होने के बाद परिवार के सदस्यों ने गांव और रिश्तेदारों के पास उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिवार ने जादोपुर थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए किशोर को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि शनिवार को किशोर घर पर ही था, लेकिन अचानक वह घर से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, दोस्तों से जानकारी जुटाई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। जादोपुर थानाध्यक्ष राधामोहन पंडित ने बताया कि किशोर के लापता होने की सूचना मिली है। किशोर अपना म...