हल्द्वानी, जनवरी 19 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने मानकों के बिना संचालित हो रहे होटलों पर शिकंजा कसा है। रामनगर क्षेत्र में बिना पंजीकरण चल रहे 12 होटलों को नोटिस जारी किए गए हैं। ढिकुली जोन में एक होटल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। जबकि एक होटल पर पेनल्टी के लिए रिपोर्ट मुख्यालय भेजी है। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अनुराग नेगी ने बताया कि शिकायत के बाद सोमवार को रामनगर के कई होटलों में छापेमारी की गई। क्यारी गांव से लगे इलाके में 20 होटलों का निरीक्षण किया गया। 12 होटल बिना रजिस्ट्रेशन चलते मिले, जबकि आठ के एसटीपी सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि ढिकुली जोन के एक होटल का कुछ समय पहले एसटीपी सैंपल लिया गया था, जिसकी जांच में खामियां मिली हैं। इसे देखते हुए होटल को सील करने की कार्रवाई के निर्देश द...