हल्द्वानी, जनवरी 27 -- रामनगर। प्रतिभाशाली बाल कलाकार किरन कोटवाल गुरुनानक पब्लिक स्कूल की पांचवी क्लास की छात्रा है। किरन ने काफी सालो की मेहनत से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जो काफी बच्चों के प्रेरणा बन सकती है, किरन ने सबसे कम उम्र नौ साल तीन माह और 28 दिन की बाल कलाकार के रूप मे 50 म्यूजिकल वाद्य यंत्रो को बजा कर इन्फुलेंसर बन अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक मे दर्ज कराया। किरन को 25 जनवरी 2026 को (जयपुर इंटरनेशनल सेंटर) अवार्ड कार्यक्रम मे ये सम्मान दिया गया। जिसमे कई राज्यों से चुने गए कुछ विशिष्ट प्रतिभावान प्रतिभाओ को ये अवार्ड सम्मान के लिए चयनित किया गया। किरन के पिता के मित्र हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि किरन ने पचास म्यूजिकल वाद्य यंत्रो को बजाना सीखने के लिए काफी सालो का लगातार कठिन अभ्यास किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...