गोड्डा, नवम्बर 4 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा जिले के रामनगर एनएच पर सोमवार की सुबह सड़क हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा सुबह लगभग 6 बजे के आसपास का बताया जा रहा है, जब वृद्ध व्यक्ति राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने का प्रयास कर रहा था , इसी बीच किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना इतनी भीषण थी कि वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर ही गिर पड़ा। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर एंबुलेंस पहुंची और घायल वृद्ध को तुरंत गोड्डा सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। बता दे की मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।इस घटना की सूचना अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.