वाराणसी, जनवरी 13 -- वाराणी/रामनगर, हिटी। सपा के बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बिजली से संबंधित समस्याओं की अनदेखी पर रामनगर उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि, धरनास्थल पर पहुंचे एसडीओ केके गुप्ता ने दस दिन के अंदर जर्जर पोल और तार बदलवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने आरोप लगाया कि रामनगर उपकेंद्र के अभियंताओं से सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर-23 में जर्जर पोल और झूलते तारों की शिकायत कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। फरवरी में संत रविदास की जयंती है। हजारों की संख्या में भक्तों की जुटान होती है। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने कहाकि रामनगर उपकेंद्र के एसडीओ और जेई सीयूजी नंबर रिसीव नहीं करते है...