अयोध्या, जनवरी 15 -- अयोध्या, संवाददाता। मकर संक्रांति पर्व पर रामनगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। भीड़ नियंत्रण के मद्देनजर अयोध्या धाम के प्रमुख इंट्री प्वाइंट वाले चौराहे से चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। चार पहिया वाहनों सवार को पैदल यात्रा के बाद स्नान के लिए सरयू घाट तक पहुंच सके। हालांकि दो पहिया वाहनों के आवागमन पर कोई रोक नहीं रही। अयोध्या धाम सहित गुप्तारघाट पर इंस्पेक्टर सहित 186 यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहे। मकर संक्रांति स्नान पर्व पर गुरुवार को अयोध्या धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा नजर आया। भीड़ नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने अयोध्या धाम के प्रमुख प्रवेश प्वाइंट साकेत पेट्रोल पंप, लता चौक, हनुमान गुफा, टेढ़ी बाजार व अन्य प्रमुख चौराहे से चार पहिया वाहनों का सुबह से प्रवेश प्रतिबंधित रहा, हालांकि अयोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.