अयोध्या, दिसम्बर 30 -- अयोध्या, संवाददाता। छुट्टियों का समय चल रहा है रामलला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ है। हालात यह हैं कि नए साल के प्रथम सप्ताह तक अयोध्या में छोटे से लेकर बड़े होटलों के कमरे पहले से बुक हो चुके हैं। पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालु रामलला का दर्शन करने पंहुच रहे हैं। अब बढ़ती संख्या को देखते हुए रामजन्मभूमि में दर्शन करने वाली कतारों की संख्या को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। ठंड का मौसम शुरू होने के साथ ही रामनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। रामधाम के प्रति लोगों के उत्साह का इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नगर के छोटे से लेकर लग्जरी होटल तक इस समय यात्रियों से भरे पड़े हैं। अब आने वाली सात तारीख तक होटल संचालकों ने नो रूम का बोर्ड भी लगा दिया है। पांच से लेकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.