अयोध्या, जनवरी 8 -- अयोध्या, संवाददाता। रामपथ पर स्थित सरदार गणपति राय सरस्वती विद्या मंदिर परिसर के भीतर और बाहर दो शौचायलयों का निर्माण टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सहयोग से किया गया है। इसका संचालन टाइनी टाट्स ग्रुप आफ स्कूल एवं अयोध्या विकास प्राधिकरण करेगा। इसका लोकार्पण गुरुवार को महापौर ने करने के साथ रामनगरी को इसे समर्पित किया। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि यह शौचालय पांच-पांच सीटर है। एक का प्रयोग विद्यालय के छात्र करेंगे जबकि दूसरे का लाभ अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा। उद्घाटन करने के पहले महापौर ने विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में कहा कि अयोध्या अवसर की संभावना वाला महानगर बन कर उभरा है, क्योंकि यहां देश और दुनिया से प्रतिमाह लाखों श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में समाज की जिम्मेदारी है कि वह नगर को स्वच्छ...