बगहा, मार्च 25 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले में डैनमरवा गांव निवासी जफीर आलम खान ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। जिसमें मसान टोला फुलवरिया गांव निवासी कलीमुद्दीन मियां उसकी पत्नी ख़ैतबुन नेशा समेत चार - पांच अज्ञात को नामजद कराया हैं। इन लोगों पर मारपीट करने के साथ साथ जेब से दो हजार रूपया निकालने का आरोप भी लगाया हैं। पुलिस ने इस मामले में कलीमुद्दीन मियां को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में जफीर आलम ने बताया कि रविवार की शाम मेरे बटाईदार के फोन पर मै मसान टोला फुलवरिया पहुंचा। वहां आरोपियों को बटाईदार आजाद मियां के साथ मारपीट करते देखा। जब मैं छुड़ाने गया तो इन लोगों ने मुझ पर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर कलीमुद्दीन मिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.