हल्द्वानी, जनवरी 19 -- रामनगर, संवादाता। दस टायरा वाहनों के विरोध में सोमवार को ट्रांसपोर्टरों ने कोसी नदी के कठिया पुल निकासी गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द समस्या का समाधान न होने पर गेट अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन के दौरान ट्रांसपोर्टरों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में खनन गेटों पर 10 टायरा वाहनों का प्रवेश बंद था, लेकिन इस बार इन वाहनों को पंजीकृत करने से 6 टायरा वाहनों व ट्रैक्टर ट्रॉली स्वामियों के सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है। पूर्व में अधिकारियों ने गेट पर 20 फीसदी 10 टायरा वाहनों के पंजीकरण की बात कही, पर यहां 50 फीसदी से अधिक वाहन पंजीकृत हो चुके हैं। वहीं इन वाहनों से हमेशा हादसों की संभावनाएं भी बढ़ चुकी हैं। उन्होंने जल्द इन वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही मांग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.