मुंगेर, अप्रैल 11 -- तारापुर, निज संवाददाता। बिहमा पंचायत की देवगांव शिव मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी। कलश शोभायात्रा में 151 महिलाओं एवं कन्याओं ने भाग लिया। धौनी दुर्गा मंदिर परिसर से रामधुन महायज्ञ कमेटी के नेतृत्व में कलश शोभायात्रा दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू होकर देवघर- सुल्तानगंज सड़क होते हुए देवगांव ब्राह्मण टोला स्थित यज्ञस्थल पर पंहुची। कलश यात्रा में शामिल लोग जय श्रीराम, हर- हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...