आरा, सितम्बर 23 -- आरा। निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर विभाग के सभी प्राध्यापक, प्राध्यापिका, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में राष्ट्रकवि दिनकर की प्रासंगिकता विषय पर चर्चा हुई। विषय प्रवेश करते हुए प्रो रणविजय कुमार ने दिनकर को राष्ट्र की प्रखर चेतना का सारस्वत कवि बताया और कहा कि राष्ट्र के हर वर्ग से जुड़े अन्याय और अत्याचार के विरोध में दिनकर की कविता हुंकार भरती है। अध्यक्षता करते अध्यक्ष प्रो बलिराज ठाकुर ने मूल्य विहीन होती राजनीति पर दिनकर के कटाक्ष को उद्घाटित करते हुए लोकतंत्र को प्रतिभातंत्र की बनाने की दिनकर की कल्पना में उनकी प्रासंगिकता खोजी। मुख्य वक्ता प्रो. रवीन्द्रनाथ राय ने दिनभर के क्रांतिकारी चेतना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.