गया, फरवरी 15 -- कोतवाली थाना क्षेत्र के रामधनपुर इलाके में शुक्रवार की देर शाम एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना रामधनपुर के पास उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की पहचान रामधनपुर बिचली गली स्थित किराए के मकान में रहने वाले विजय के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल विजय को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर रामधनपुर सड़क को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही कोतवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.