चक्रधरपुर, दिसम्बर 2 -- मनोहरपुर। यूनिक क्लब तरतरा द्वारा आगामी 8 एवं 9 दिसंबर को दो दिवसीय वीर शहीद रामदेव महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। इसकी तैयारी के लिए क्लब के सदस्यों की एक बैठक रूपलाल महतो ने की अध्यक्षता में हुई। मौके पर मुख्य संरक्षक जितमोहन महतो ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आवश्यक खेल सामग्री की उपलब्धता, खेल के नियमों का पालन, मैदान की लाइनिंग, अतिथियों के स्वागत-सत्कार जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट को प्रतिष्ठित रूप देने के लिए सभी सदस्यों की संयुक्त भागीदारी आवश्यक है। बैठक में टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में कमेटी के सदस्य सूरज महतो, गोविंद महतो, फागु केरकेट्टा, नरेंद्र महतो, महेंद्र महतो, दीपक महतो, लालु केरकेट्टा, अजय केरक...