गिरडीह, अप्रैल 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पतंजलि परिवार गिरिडीह द्वारा रविवार को योग ऋषि स्वामी रामदेव बाबा का गुरू दीक्षा दिवस बड़े ही धूमधाम से यज्ञ हवन कर मनाया गया। बताया गया कि रामनवमी के दिन जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी का जन्म हुआ था तभी रामदेव बाबा ने गुरु दीक्षा लेकर गृहस्थ जीवन से सन्यास जीवन में प्रवेश किया था। जिसका आज 30 वर्ष पूर्ण हुआ। इसी उपलक्ष्य में पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारा के निकट रामनवमी के दिन पतंजलि परिवार द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ यज्ञ हवन किया गया। लोगों ने यज्ञ में आहुतियां देकर रामनवमी के साथ साथ परम पूज्य स्वामी रामदेव बाबा की दीर्घायु होने की मंगल कामनाएं की। कार्यक्रम भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह के नेतृत्व में किया गया। मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य चंद्रहास, युवा प्रभारी रणधीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.