गोपालगंज, फरवरी 15 -- - राज्य निर्वाचन आयोग ने मुखिया ग्रिजेश शर्मा को कर दिया था पदमुक्त - पूर्व उपमुखिया की जून में निधन के बाद कराया गया उपचुनाव कटेया। एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड सभागार में शनिवार को रामदास बगही पंचायत के उप मुखिया पद के लिए चुनाव हुआ। अपर समाहर्ता महेश प्रसाद की देखरेख में हुए चुनाव में कनीजा खातून को निर्विरोध उप मुखिया चुना गया । पंचायत में लगभग 8 महीने पूर्व चयनित उप मुखिया की मृत्यु हो जाने से पद खाली था। मुखिया के अपदस्थ हो जाने से चार महीने से विकास कार्य बाधित था। ज्ञात हो कि 14 अक्टूबर 2024 को स्थानीय मुखिया ग्रिजेश शर्मा को राज्य निर्वाचन आयोग बिहार ने एक मामले में दोषी ठहराते हुए पदमुक्त कर दिया था। पंचायत की उपमुखिया सुनरपतिया देवी का जून 2024 को मृत्यु हो गई थी। चुनाव के दौरान पंचायत के कुल 17 वार्ड सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.