जौनपुर, अक्टूबर 7 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मुंगराबादशाहपुर में मां काली मंदिर परिसर से मंगलवार की सुबह रामदल भरत मिलाप रोशनी कमेटी की तरफ से दर्शनार्थ भव्य झांकी निकाली गई। समिति के लोगों ने झांकी का पूजा अर्चन कर रवाना किया। जो पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। रास्ते में जगह जगह श्रद्धालु व भक्तों ने चौकी पर पुष्प वर्षा कर पूजन अर्चन किया। चौकी में राम, सीता और हनुमान जी की दिव्य झांकी सजाई गयी थी। भरत मिलाप का शुभारंभ इसी चौकी से होता है। शोभायात्रा के आगेआगे डीजे व बैण्डबाजे के साथ समिति के लोग नाचते-गाते चल रहे थे। अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्त नेता, सरक्षक संतोष मिश्र, गुड्डू मिश्र, रूपेश गुप्ता, सौरभ जायसवाल, गामा जायसवाल, हर्ष कुमार गुप्त आदि लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.