मुरादाबाद, फरवरी 9 -- मुरादाबाद। इंपीरियल तिराहा स्थित श्री मनोकामना हनुमान मंदिर में राम दरबार का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ कलश यात्रा से किया गया। कलश यात्रा गुलजारी मल धर्मशाला से आरंभ की गई। महिलाएं सिर पर कलश लिए चलती रहीं। रास्ते भर भक्ति संगीत गूंजता रहा। श्रद्धालु भजन कीर्तन करते रहे। रास्ते भर जय श्री राम का जयघोष होता रहा। व्यापारियों सहित अन्य लोगों ने रास्ते में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंदिर पहुंचकर कलश स्थापना की गई। मंदिर में भजन कीर्तन किया गया। बाद में श्री राम को भोग लगाकर भंडारा आरंभ किया गया। मुख्य अतिथि अल्पना रितेश गुप्ता रहीं। व्यवस्था में डा. प्रमोद कुमार गुप्ता, वेद वाला गुप्ता, सलोनी, बकुल, मनी, विनय, दिव्या, अपन, निपेंद्र कुमार, वंश, राहुल,ओमप्रकाश सहित शिव मंदिर सागर सराय के महिला मंडल का भी ...