मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु से स्मैक की खरीद-बिक्री करने वाले दो धंधेबाज भाइयों को पकड़ा गया। इनमें अमित कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं। फिलहाल दोनों को सदर थाने पर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों भाई लंबे समय से स्मैक का धंधा कर रहा है। इसकी पुष्टि होने पर पुलिस ने छापेमारी की और दोनों को पकड़ा लिया गया। उनकी निशानदेही पर 43 पुड़िया स्मैक बरामद की गई। इधर, सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि दोनों की निशानदेही पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...