मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन माह शुरू होने में हफ्तेभर का समय बचा है, फिर भी शहर में कांवरिया मार्ग की समस्याएं दूर नहीं हो सकी हैं। जिला प्रशासन की टीम के निरीक्षण में बुधवार को रामदयालु से साहू रोड तक दस जगह से अधिक खुले नाले मिले। वहीं, कांवरिया मार्ग में किसी भी बिजली के पोल की ना तो घेराबंदी की गई है और ना प्लास्टिक ही लपेट गया है। अधिकारियों ने काम में तेजी लाते हुए इसे गुरुवार से ही दुरुस्त करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त विक्रम विरकर के नेतृत्व में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम ने कांवरियों के जिले के प्रवेश स्थल फकुली से लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर तक कांवरिया मार्ग का निरीक्षण किया। इसमें बिजली, पानी, ठहराव स्थल समेत विभिन्न जगहों पर तैयारी की स्थिति देखी गई। फकुली से रामदयालु के बीच ठहराव स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.