मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर से सटे रामदयालु नगर रेलवे स्टेशन को विकसित करने के साथ रेल आय बढ़ाने के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। वर्तमान में एक इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित सिर्फ पांच ट्रेनों का यहां ठहराव है, जो मुजफ्फरपुर आदि से खुलकर यहां आती है। अब सोनपुर मंडल यहां से ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था करने की तैयारी में है। इसके लिए रामदयालु नगर स्टेशन के भवन का निर्माण मॉडल स्टेशन के रूप में की जा रही है। जानकारी हो कि देवरिया के लिए मुजफ्फरपुर-सराय के बीच कोई ट्रेन नहीं है। वर्तमान में सिर्फ सोनपुर से देवरिया के बीच दो पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। माना जा रहा कि रामदयालु नगर से देवरिया के लिए ट्रेनों का परिचालन होने से उक्त सेक्शन पर यात्रियों का आवागमन बढ़ेगा। इसके बाद रेलवे भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.