मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पहले से ही दस घंटे से अधिक देरी से चल रही 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन को रामदयालु स्टेशन पर 58 मिनट रोके जाने पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों ने स्टेशन पर ट्रेन मैनेजर, लोको पायलट और स्टेशन मास्टर के पास जाकर नाराजगी जताई। इसके बाद ट्रेन मैनेजर ने कंट्रोल को जानकारी दी। फिर ट्रेन को मुजफ्फरपुर जंक्शन के लिए रवाना किया गया। जानकारी हो कि, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन छपरा जंक्शन पर ही 8.17 घंटे विलंब थी। छपरा से खुलने के बाद मुजफ्फरपुर के बीच की 113 किमी की दूरी पूरी करने में 5.38 घंटे लगे, जबकि 2.30 घंटे का समय तय है। इसबीच यह ट्रेन रामदयालु स्टेशन पर शाम 5 बजे बिना स्टॉपेज ही रोक दी गई। बताया गया कि लाइन क्लियर नहीं है। यात्री कुछ देर लाइन क्लियर होने का इंतजार किया। इस बी...